चंडीगढ़ में HDFC बैंक के ATM में डाला जा रहा था कैश, अचानक चली गोली, मच गई भगदड़, गनमैन घायल

सेक्टर-17 की मार्केट में स्थित एचडीएफसी बैंक में गोली चली। अफरा-तफरी मच गए। बैंक के कर्मचारियों समेत आसपास के शोरूम में काम करने वाले भी सहम गए। हालांकि, जब पता चला कि गनमैन नेत्रपाल की बंदूक से गोली चली है तो सभी ने राहत की सांस ली।

घटना मंगलवार दोहपर बाद हुई। बैंक के एटीएम में कैश डाला जा रहा था। इसी दौरान नेत्रपाल एटीएम कैबिन के गेट पर बैठा था। अचानक उसके हाथ से बंदूक गिर गई और फायर हो गया।

बंदूक से निकली गोली गनमैन के ही हाथ पर लगी। गाेली की आवाज सुनकर बैंक में भगदड़ सी मच गई। कर्मचारी सहम गए। आसपास के शोरूम से भी कर्मचारी बाहर निकलकर आए। एक बार तो कोई बड़ी वारदात होने का अंदेशा जताया, लेकिन कुछ ही देर में सारी स्थिति क्लियर हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *