हिमाचल प्रदेश में पकड़े 2 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक, सरकार के विभाग ने विशेष अभियान चलाकर किए बाहर

 हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान का असर सामने आने लगा है। प्रदेश में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की संख्या करीब 72 लाख से घटकर 70 लाख रह गई है। प्रदेश में दो लाख फर्जी राशन कार्ड धारक थे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से की गई गहन समीक्षा में बड़ी संख्या में अपात्र कार्ड चिह्नित किए गए, जिन्हें रद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *