एडवोकेट जतिन सैनी बने AAP लीगल विंग के डिस्ट्रिक्ट ज्वॉइंट सेक्रेटरी
मोहाली 1 अप्रैल (प्रदीप सिंह हैप्पी) :
आम आदमी पार्टी, पंजाब की लीगल विंग ओर से विभिन्न पदों की नियुक्ति की गई, जिसमें जिला अदालत मोहाली के एडवोकेट जतिन सैनी को आम आदमी पार्टी मोहाली के लीगल विंग का डिस्ट्रिक्ट ज्वॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट जतिन सैनी ने बताया कि मंगलवार यानी कि 31 मार्च को देर शाम को पार्टी प्रेजिडेंट अमन अरोड़ा की ओर से लिस्ट जारी की गई जिसमें उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई सालों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। पार्टी ने उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे और पार्टी का हर निर्देश उन्हें मंज़ूर है। वहीं, उनके पिता एडवोकेट बलबीर चंद सैनी को भी आम आदमी पार्टी मोहाली के लीगल विंग का डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।