देश की सेवा, विकास और सुशासन के लिए समर्पित भाजपा पार्टी — हरदेव सिंह उभ्भा
मोहाली, 5 अप्रैल (प्रदीप सिंह हैप्पी ) :
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पंजाब के राज्य प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने सभी मेहनती, वफादार कार्यकर्ताओं और देशवासियों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की सेवा, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के लिए समर्पित एक बड़ा परिवार है।उभ्भा ने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस से लेकर आज तक देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता “सेवा ही संकल्प” के मंत्र के साथ लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है। पंजाब में भी पार्टी लगातार जनता के मुद्दे उठा रही है और आने वाले समय में भाजपा पंजाब में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी तथा अपने दम पर 2027 में सरकार बनाएगी।उभ्भा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं, अपने-अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराएं और देश को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।जारीकर्ता:हरदेव सिंह उभ्भास्टेट प्रेस सचिवभारतीय जनता पार्टी, पंजाब