न्यू चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में डर का माहौल
  • मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके के गांव हुशियारपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
  • अज्ञात हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं
  • घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

गोलियों के निशान के शॉट:

  • घर की दीवारों और गेट पर साफ दिखाई दिए गोलियों के निशान
  • फायरिंग से परिवार दहशत में, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
  • इलाके के लोग भी घटना के बाद सहमे हुए

पुलिस और फोरेंसिक टीम के शॉट:

  • मौके पर पहुंची पुलिस, CIA और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
  • पूरे इलाके को घेरकर बारीकी से की गई जांच
  • सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले गैंगस्टर द्वारा फिरौती मांगने की भी जानकारी

हालांकि कल चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमले का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाया था कि चंडीगढ़ से सटे न्यू चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

दरअसल, आए दिन विदेशों में बैठे गैंगस्टर क्लब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों और पंजाबी सिंगरों से लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पहले भी मोहाली और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलरों और सिंगरों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में एक मेडिकल शॉप और शराब ठेकेदारों के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं। इन लगातार हो रही वारदातों से साफ है कि गैंगस्टरों का खौफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

पुलिस भले ही बड़े-बड़े दावे करती रहे कि जगह-जगह नाकेबंदी की गई है, लेकिन इसके बावजूद गैंगस्टर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *