जालंधरः घर में रेड करके 35 लीटर लाहन पकड़ने के मामले में विवादों में घिरी पुलिस

जालंधरः घर में रेड करके 35 लीटर लाहन पकड़ने के मामले में विवादों में घिरी पुलिस

पुलिस ने एक बेकसूर को फंसाने के लिए खुद ही सबूत प्लांट कर दिए। शाहकोट थाने में 9 अप्रैल को दर्ज एफआईआर नंबर-90 में दावा किया गया कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया कि लाहन तूड़ी वाले कमरे में नीले ड्रम में मिली। लेकिन घर के बाहर से जुटाए सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की इस कहानी को झूठा साबित कर दिया। फुटेज में दिखता है कि सिल्वर इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिस टीम खुद नीला ड्रम लेकर आती है। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसवाले कैमरे में कैद हुए। 4 वीं में, 3 सादे कपड़ों में। महज 13 मिनट में बरामदगी दिखाकर वीडियो रिकॉर्ड किया गया और ड्रम सील कर ले जाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, आरोपी अकरम घर पर नहीं था। सवाल ये भी उठता है कि 13 मिनट की पूरी कार्रवाई के दौरान जब कंडा नहीं था तो पुलिस को कैसे पता चला कि ड्रम में 35 लीटर लाहन है?
———
पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पुलिस के ही एक्साइज स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने फोन कर सूचना दी कि अकरम के घर रेड में लाहन मिली। इसके बाद एएसआई सुखविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तूड़ी वाले कमरे में नीले प्लास्टिक ड्रम में 35 लीटर लाहन बरामद हुई। मौके पर ही ड्रम खोला गया, चेकिंग हुई। सैंपल निकाले गए, ड्रम का ढक्कन बंद कर टाट रस्सी से बांधा गया। मोहर से सील कर जब्ती दिखाई गई। अकरम के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा-61 में केस दर्ज किया गया है।
———
पुलिस सिल्वर रंग की गाड़ी में आई, डिग्गी से ड्रम उतारा

जिस गली में आरोपी का घर है, उसमें एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी फुटेज में दर्ज है कि एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी मौके पर आई। सबसे पहले एएसआई उतरे। फिर घर के अंदर गए। गाड़ी से दो लोग मिलकर नीला ड्रम उतारते हैं- ड्रम पहले से भरा हुआ दिखता है। कुल 7 पुलिसवाले कैमरे में नजर आए। 4 वर्दी में थे, 3 सादे कपड़ों में। ड्रम घर के अंदर ले जाया जाता है। 13 मिनट बाद उसी ड्रम को बाहर लाकर गाड़ी में चढ़ा दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *