चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन: 1 मार्च को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

शहर में 1 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाली ‘चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026’ को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए सुबह 3:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेगा।

सुखना लेक की ओर: कैम्बवाला और कंसल की ओर से उत्तर मार्ग (सुखना लेक साइड) की ओर जाने वाली सड़कें बंद रहेंगी।

प्रमुख चौक: चंडीगढ़ क्लब स्मॉल चौक से लेक पेलिकन लाइट्स, न्यू बैरिकेड चौक से ओल्ड बैरिकेड चौक तक का रास्ता बंद रहेगा।

वीआईपी क्षेत्र: सेक्टर 4, 5 और एमएलए हॉस्टल गेट से उत्तर मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।

अन्य बंद मार्ग: कंसल साइड (पंजाब सिविल सचिवालय के पीछे) से चंडीगढ़ क्लब की ओर और सेक्टर 27/28 लाइट पॉइंट से ग्रेन मार्केट चौक तक सड़कें बंद रहेंगी।

मध्य मार्ग (Madhya Marg): ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से पीजीआई (PGI) की ओर जाने वाले स्ट्रेच पर पाबंदी रहेगी। यहां एक कैरिज-वे धावकों के लिए रिजर्व होगा, जबकि दूसरे पर दोतरफा ट्रैफिक नियंत्रित तरीके से चलाया जाएगा।

नयागांव/कंसल से आने वाले: इस क्षेत्र के लोग नयागांव-पीजीआई गेट नंबर 3 के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

ग्रेन मार्केट (सेक्टर 26): यहाँ जाने वाले लोग मोडेला लाइट पॉइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

अंडरब्रिज: सेक्टर 11/15 के नीचे वाले अंडरब्रिज का उपयोग किया जा सकता है।

पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि वे कार्यक्रम के दौरान मटका चौक से ओल्ड बैरिकेड चौक (जन मार्ग) और मध्य मार्ग पर जाने से बचें।

पार्किंग की व्यवस्था:

चंडीगढ़ वॉर मेमोरियल और लेक क्लब पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी।

आगंतुक लेक क्लब के सामने स्थित निर्धारित पब्लिक पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।

मैराथन प्रतिभागियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पीजीआई गेट नंबर 3, गेट नंबर 2 (न्यू ओपीडी गेट) और पीईसी (PEC) पार्किंग क्षेत्र में की गई है।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *