शिव सेना नेता निशांत शर्मा के सुरक्षा कर्मी ने संदिग्ध हालात में खुद को गोली मारी। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

शिव सेना नेता निशांत शर्मा के सुरक्षा कर्मी ने संदिग्ध हालात में खुद को गोली मारी। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल पुलिस कर्मी की पहचान निशान सिंह (40) के रूप में हुई है। उसे कमांडो वर्दी में गोली लगने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।

निशांत शर्मा ने बताया कि निशान सिंह उनकी सुरक्षा में तैनात था। वह फोन पर किसी से बात कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। कमरे में पहुंचने पर वह बेड पर गिरा हुआ मिला।

एसएचओ सिटी खरड़ अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई है और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *