14 मार्च को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मोगा में भाजपा की बदलाव रैली को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में बदलाव रैली का आयोजन करेगी जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। यह घोषणा पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की।

शर्मा ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग मौजूदा सरकार से त्रस्त है। 16 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन चार वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे करना तो दूर, आप सरकार पंजाब में कानून का राज भी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले कही गई हर बात से मुकरते हुए सरकार ने यू-टर्न लिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *