डेराबस्सी कोर्ट में बम की धमकी, परिसर खाली कराया गया
डेराबस्सी कोर्ट परिसर में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।
प्रशासन की ओर से सभी वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे तुरंत कोर्ट परिसर खाली करें, ताकि सुरक्षा एजेंसियां बिना किसी बाधा के जांच कर सकें।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर तैनात हैं और पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है। आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
👉 अपडेट जारी…
