पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत आज बलोंगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने बाजारों में जाकर वहां खड़े वाहनों की गहन जांच की। वाहनों के कागज़ात चेक करने के साथ-साथ वाहन मालिकों के नाम और फोन नंबर भी एक रजिस्टर में दर्ज किए गए।इसके अलावा बाजारों में स्थित होटलों और पीजी में भी तलाशी ली गई। फिलहाल पुलिस के अनुसार मौके से कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, हालांकि कुछ लोगों से पूछताछ जरूर की जा रही है।