मोहाली में पुलिस पर हमला: नशा तस्करों को पकड़ने गई टीम से हाथापाई, SI के सिर में चोट

मोहाली में नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फट गई है और चोटें आई हैं। इस हमले में एसआई के सिर में चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया है।

यह घटना हरलालपुर गांव में बुधवार दोपहर को हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हमले के बावजूद, पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को राउंड-अप कर लिया। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

युवकों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, सदर थाना खरड़ में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ एक एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम वर्दी में आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारी कुछ कहने से बच रहे

पुलिस विभाग के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, अस्पताल रिकॉर्ड ने घायल अधिकारी के इलाज की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *